फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: टूट गईं पसलियां, फेफड़े फटने से गई मेडिकल छात्रों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। हाईवे पर एमबीबीएस के छात्र सिद्ध और तनिष्क की माैत कैसे हुई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह साफ हो गया। दोनों की पसलियां टूट गईं और फेफड़े भी फट गए थे। उनके शरीर से अत्यधिक खून भी बह गया।
विज्ञापन


हरीपर्वत थाना प्रभारी के मुताबिक, तनिष्क और सिद्ध के शरीर पर पांच जगह चोट के निशान पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए हैं। तनिष्क के माथे के बीच में चोट थी। उसका सिर टकराया था। हालांकि इससे माैत नहीं हो सकती। ठोढ़ी पर भी डिवाइडर से घिसटने से चोट लगी। उनकी बाईं तरफ छाती की कई पसलियां टूट गईं। पसलियां घुसने की वजह से फेफड़े फट गए। उनके दोनों पैर के घुटनों में भी सड़क पर घिसटने से चोट लगी।
इसी तरह सिद्ध की कई पसलियों में फ्रैक्चर हुआ। उनकी भी ठोड़ी, घुटनों पर चोट लगी। माैत का कारण पसलियां टूटने के बाद फेफड़े में घुस जाने की वजह से अत्यधिक रक्त बहना है।
विज्ञापन


पुलिस के देर से पहुंचने की जांच
सिद्ध के पिता राजेश अग्रवाल ने पुलिस के एक घंटे देरी से पहुंचने का आरोप लगाया था। कहा था कि अगर समय रहते इलाज मिल जाता तो दोनों की जान बच जाती। मगर राहगीरों ने भी मदद नहीं की। सहपाठी छात्र पहुंचे, तब दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के देर से पहुंचने का मामला अधिकारियों के पास पहुंचा। इस पर जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि सूचना मिलने पर 5 मिनट बाद ही पुलिस पहुंच गई थी। इसके बाद छात्रों को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें