फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल छात्र फांसी के फंदे पर झूला

Thu, 18 Dec 2014 02:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
आवास विकास कालोनी के सेक्टर नौ में मेडिकल छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मास्को के कालेज से निष्कासन के कारण वह डिप्रेशन में था।  
विज्ञापन

राजस्थान के टोंक का रहने वाला प्रकाश (25) पुत्र श्रवण लाल पिछले दो माह से आवास विकास कालोनी में नवीन कुमार के मकान में किराये पर रह रहा था। पुलिस ने बताया कि बुधवार दोपहर प्रकाश का सीनियर मनोज दिल्ली से उससे मिलने आया। खटखटाने पर दरवाजा नहीं खुला तो उसने खिड़की से झांककर देखा तो प्रकाश के फांसी लगा लेने का पता चला। उसने इसकी जानकारी मकान मालिक को दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला। मकान मालिक ने बताया कि प्रकाश कमरे में ही पढ़ाई करता रहता। वह दूसरे लोगों से बोलता भी बहुत कम था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि वह मास्को (रूस) के ताजिक मेडिकल कालेज में मेडिकल छात्र था। पहले सेमेस्टर के बाद उसे किसी कारण से कालेज से निकाल दिया गया। सितंबर में वह भारत लौट आया। वह उसी कालेज में पुन: प्रवेश के लिए प्रयास कर रहा था। इसी कारण डिप्रेशन में रहता था। उसके घरवाले आगरा आ रहे हैं। उनके यहां पहुंचने पर और ज्यादा जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन

फोटो सीपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें