फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः पुलिस चौकी के पास मेडिकल स्टोर संचालक की गोली मारकर हत्या

Tue, 09 Jul 2019 12:01 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रेम बघेल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अज्ञात हमलावरों ने सोमवार रात मेडिकल संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय विधायक रामप्रताप सिंह चौहान ने पहुंचकर जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


थाना खंदौली की मुड़ी पुलिस चौकी से महज सौ मीटर दूरी पर प्रेम मेडिकल स्टोर के मालिक प्रेम बघेल पुत्र हुकम सिंह बघेल निवासी लालगढ़ी की  गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद हमलावर बदमाश फरार हो गए। 

बताया गया है कि हमलावर कार में सवार होकर आए थे। प्रेम बघेल को गोली काफी नजदीक से मारी गई। गोली लगते ही दुकानदार दुकान में जमीन पर गिर गए। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें