फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाओं के बिल नहीं दिखा सके मेडिकल स्टोर संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम मेडिकल स्टोर का लगातार निरीक्षण कर रही है। इसके पीछे उद्देश्य नकली दवाओं पर शिकंजा कसने के साथ ही नियमों का पालन कराना है। गुरुवार को भी औषधि निरीक्षक ने दो मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान संचालक दवाओं के बिल नहीं दिखा सके।
विज्ञापन

विकास खंड किशनी के कटरा समान में औषधि निरीक्षक उर्मिला अग्रवाल ने दवाओं की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले वे मनोज मेडिकल स्टोर पर पहुंची। यहां उन्होंने लाइसेंस देखने के साथ ही अन्य अभिलेख भी देखे।
हालांकि संचालक दवाओं के क्रय विक्रय के बिल नहीं दिखा सका। इसके बाद उन्होंने रॉय मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। यहां भी क्रय विक्रय बिल नहीं मिले। इस पर दोनों मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कार्रवाई के बाद मेडिकल स्टोर संचालकों में खलबली मच गई। हालांकि दो दुकानें देखने के बाद ही टीम लौट आई। इस दौरान औषधि अनुसेवक रामकुमार व गौरव मौजूद रहे।
विज्ञापन

कटरा समान में दो मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया था। एक के पास थोक बिक्री और दूसरे के पास रिटेल बिक्री का लाइसेंस है। दोनों ही दवाओं के क्रय विक्रय अभिलेख नहीं दिखा सके। नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

उर्मिला अग्रवाल, औषधि निरीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें