फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शारीरिक-मानसिक दिव्यांगों के लिए चिकित्सा सेवा शिविर आज

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। दिव्यांग सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट आगरा की ओर से हाथ व पैर कटे, पोलियोग्रस्त और मानसिक दिव्यांगों के लिए चिकित्सा सेवा शिविर रविवार को लगेगा। आयोजन श्री राम शशि चैरिटेबल कृत्रिम अंग निर्माण शाला पुलिस चौकी नुनिहाई रामबाग में होगा।
विज्ञापन

शिविर प्रभारी डॉ. आनंद राय ने बताया कि शिविर सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक चलेगा। इसमें विशेषज्ञ डॉ. शिवम गुप्ता परीक्षण करेंगे। ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि उपयुक्त दिव्यांगों का माप लेकर लागत मूल्य से भी कम कीमत पर निश्चित तिथि पर कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जाएंगे। मीडिया समन्वयक डॉ. मुनीश्वर गुप्ता ने बताया कि अशोक मेडिकेयर चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से लगाए जा रहे शिविर में दिव्यांगों को भारतीय-हाईटेक कृत्रिम हाथ-पैर, ऑटोमेटिक कैलिपर और अन्य कृत्रिम अंग की व्यवस्था कृत्रिमशाला में की गई है। दिव्यांग अपने साथ पासपोर्ट आकार का फोटो, आधार कार्ड और एक तीमारदार साथ लेकर आएं। पूर्व में जिन दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदान किए जा चुके हैं। उनमें कोई खराबी आ गई है तो सोमवार से शनिवार तक सुबह 10 बजे से तीन बजे तक निर्माणशाला में ठीक करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9760674487 पर फोन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें