फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद के उम्मीदवार की हत्या, सड़क किनारे मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव नगला बल्ली से प्रधान पद के उम्मीदवार की मंगलवार रात हत्या कर दी गई। बदायूं-कासगंज सीमा पर सड़क किनारे उसका शव मिला है। समीप में ही बाइक पड़ी मिली। बदायूं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों के मुताबिक प्रधान पद का उम्मीदवार अपने भाई को बदायूं के गांव अलापुर से छोड़कर लौट रहा था। इसी बीच कुछ लोगों ने हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव नगला बल्ली निवासी संदीप यादव (35) पुत्र प्रेम सिंह यादव ने मंगलवार को गंजडुंडवारा ब्लॉक में प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। मृतक के भाई अमित कुमार ने बताया कि उनका एक मकान बदायूं जिले के गांव अलापुर में भी है। वह पर्चा दाखिल करने के बाद मंगलवार शाम भाई प्रदीप को अलापुर छोड़ने गए थे। भाई को छोड़कर देर रात गांव लौट रहे थे। तभी बदायूं-कासगंज सीमा पर नगला बल्ली गांव के समीप ही उनका शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस हम लोगों को बताया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेजा। बुधवार को एएसपी आदित्य वर्मा भी पोस्टमार्टम गृह बदायूं पहुंचे। वहां उन्होंने घटना की जानकारी ली। परिजनों का आरोप था कि अज्ञात ने प्रधान पद उम्मीदवार की सीने पर प्रहार कर हत्या कर दी है। मृतक के भाई अमित कुमार की तहरीर पर सिकंदरपुर वैश्य थाने में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें