फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज संस्थापक ने कहा बदनाम कर रहे भाजपा नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भाजपा नेता की ओर से मेडिकल कॉलेज की जमीन को लेकर भूमि घोटाले और जानलेवा हमला के आरोपों के बाद कॉलेज संस्थापक ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की जमीन किसानों से खरीदी है। वह पूना में रहते हैं। हमला कराए जाने का आरोप भी एक राजनीतिक षड्यंत्र है। प्रशासन जांच कर झूठे आरोप लगाने वाले पर कार्रवाई करे।
विज्ञापन

हाल ही में भाजपा नेता शत्रुघ्न चौहान ने मेडिकल कॉलेज के संस्थापक आरएस यादव पर मेडिकल कॉलेज के नाम पर घोटाले का आरोप लगाया गया था। मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजकर शिकायत की थी। तीन दिन पूर्व जानलेवा हमला किए जाने का भी आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। बुधवार को मेडिकल कॉलेज संस्थापक आरएस यादव ने क्रिश्चियन तिराहा स्थित कार्यालय में प्रेसवार्ता की। बताया कि उन्होंने कोई जमीन का घोटाला नहीं किया है। सरकारी गाइड लाइन के अनुसार ही सारी खरीद फरोख्त की है।
किसानों की फर्द आदि सभी वैध दस्तावेज मिलने के बाद ही जमीन का पूरा भुगतान किया। जो जमीन ली गई है, पूर्ण रूप से किसानों की निजी भूमि थी, जिसे उन्होंने खरीदा है। भाजपा नेता उनकी छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में जानलेवा हमले में उन पर गुंडे भिजवाए जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई गई। इसमें भी उनका कोई हाथ नहीं है। प्रशासन को इस मामले में जांच कर दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने किसी भी तरह का गलत काम नहीं किया।
विज्ञापन

मानहानि का करेंगे दावा
आरएस यादव का कहना है कि उनकी छवि को खराब करने का प्रयास किया गया। वह जल्द ही भाजपा नेता के खिलाफ मानहानि का दावा करने के साथ आपराधिक मामला भी दर्ज कराएंगे। आरोप लगाने वाले व्यक्ति के दामन पर पहले से ही कई दाग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें