फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित मुकदमों की सूची चस्पा कराई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दीवानी न्यायालय में मुकदमों की सुनवाई के लिए पहले से सूचीबद्ध किए गए मुकदमों की सूची न्यायालय कक्ष व दीवानी परिसर में चस्पा कराई गई है। दो जनवरी से दीवानी न्यायालय में मुकदमों की नियमित सुनवाई के लिए कवायद तेज कर दी गई है। बार एसोसिएशन के सभाकक्ष के नोटिस बोर्ड पर भी सूची चस्पा की गई है।
विज्ञापन

कोरोना काल में अदालतों में मुकदमों की नियमित सुनवाई बंद कर दी गई थी। केवल जरूरी मुकदमों की ही सुनवाई हो रही थी। अब हाईकोर्ट ने दो जनवरी से अदालतों में मुकदमों की नियमित रूप से सुनवाई करने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद पहले से तय तारीखों वाले मुकदमों की सूची न्यायालय कक्षों सहित दीवानी परिसर में चस्पा कराई गई है। बार एसोसिएशन के सभाकक्ष के नोटिस बोर्ड पर भी तिथिवार सूचीबद्ध मुकदमों की सूची चस्पा करा दी गई है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव को पत्र भेजकर दो जनवरी से अदालतों में शुरू होने वाली नियमित सुनवाई के लिए वकीलों को सूचना देने को कहा गया है।
वरीयता से निपटेंगे पुराने मुकदमे
कोरोना काल के बीच कई मुकदमे बहस और अंतिम गवाही के लिए सूचीबद्ध चल रहे हैं। नियमित सुनवाई नहीं होने से इन मुकदमों की सुनवाई नहीं हो पा रही थी। ऐसे मुकदमों को चिन्हित करके उनमें तय तारीख पर अंतिम गवाही और बहस कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें