मैनपुरी। जिला अस्पताल में अस्थमा से पीड़ित दो मरीजों की बुधवार को मौत हो गई। बुखार, अस्थमा और डायरिया से पीड़ित 23 मरीज भर्ती कराए गए। तीन मरीजों को गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है।
बुधवार सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। यहां इमरजेंसी सेवा के तहत कुल 197 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें से 23 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव नगला आंधर निवासी 65 वर्षीय वीरवल सिंह को पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। मंगलवार को हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां उपचार के दौरान बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। भोगांव के मोहल्ला अबंतीबाई नगर निवासी बालिस्टर सिंह की 45 वर्षीय पत्नी मीना कुमारी को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन एक निजी डॉक्टर से उनका उपचार करा रहे थे। मंगलवार को हालत बिगड़ने पर परिजनों ने मीना को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान मंगलवार की रात ही मीना की मौत हो गई।