फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लोक अदालत में दंपती के विवाद निपटाएंगे मीडिएटर

Wed, 06 Mar 2024 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक अदालत में दंपती के विवाद निपटाएंगे मीडिएटर
विज्ञापन

पारिवारिक न्यायालयों में जिला जज ने सौंपी जिम्मेदारी

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। राष्ट्रीय लोक अदालत में दंपती के विवाद आपसी समझौते से निस्तारित कराए जाएंगे। पारिवारिक न्यायालय में दंपती के बीच समझौता कराने की जिम्मेदारी सुलह समझौता केंद्र के मीडिएटरों को सौंपी गई है।

दंपती के विवादों की सुनवाई प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय तथा अपर प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय में की जाती है। दीवानी में 9 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए दोनोंं न्यायालयों में दंपती के विवाद के मामले सूचीबद्ध किए गए हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जिला जज सुधीर कुमार ने दंपती के बीच समझौता कराने की जिम्मेदारी सुलह समझौता केंद्र के मीडिएटरों को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव/सिविल जज अमित सिंह ने दोनों न्यायालयों के लिए मीडिएटरों को नामित कर दिया है। प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय में रीता नैयर, वीरपाल सिंह राठौर, विजय कुमार मिश्रा, चंद्रभान सिंह यादव को नामित किया गया है। अपर प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय में विनीता भदौरिया, संजय चौहान, दिनेश यादव तथा आनंद कुमार सिंह यादव को तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें