फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: थाने के पास मैकेनिक को गोली मारी, हालत गंभीर...दुकान से बुलाकर ले गए थे हमलावर

Mon, 12 May 2025 09:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के किरावली थाने के बार मैकेनिक को गोली मार दी गई। उसे गंभीर घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के किरावली थाने के पास रविवार रात इंजन मैकेनिक को दुकान से बुलाकर गोली मार दी गई। मैकेनिक को हाथ में गोली लगी जबकि सीने पर छर्रे लगे हैं। एसएन मेडिकल काॅलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किरावली निवासी मोनू पालीवाल की थाने से 50 मीटर की दूरी पर दुकान है। भाई राहुल पालीवाल ने बताया कि वह 35 साल से किराये पर दुकान चला रहे हैं। दोनों भाई बैठते हैं। मोनू रविवार रात 9:30 बजे बाजार से खरीदारी करके दुकान पर आए थे।

 
विज्ञापन

तभी दुकान पर हमलावर युवक आया। वह मोनू को दुकान के पीछे वाले हिस्से में ले गया, जहां गोली मार दी। घायल मोनू ने अपने दोस्त को बुलाया। वह उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। उधर, डीसीपी पश्चिमी जोन अतुल शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। देर रात पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें