फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एमडी अहमद खान बने राष्ट्रीय मुख्य परीक्षक

विज्ञापन
एमडी अहमद खान 
विज्ञापन
आगरा। एसआरडी सीनियर सेकंडरी स्कूल, अकोला के शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष चौधरी एमडी अहमद खान को डायमंड बॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित द्वितीय राष्ट्रीय रेफरी कार्यशाला, कोचिंग संगोष्ठी एवं परीक्षा का मुख्य परीक्षक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर का यह आयोजन 11, 12 और 13 जुलाई को राजस्थान के अलवर स्थित भूगोर सीनियर सेकंडरी स्कूल में होगा। इसमें देशभर से रेफरी, प्रशिक्षक, तकनीकी अधिकारी और खेल प्रशिक्षक भाग लेंगे। कार्यशाला के दौरान खेल के नवीनतम नियमों, तकनीकी पहलुओं, रेफरी प्रशिक्षण, कोचिंग पद्धति तथा लिखित एवं प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। मुख्य परीक्षक के रूप में खान प्रतिभागियों की लिखित और प्रायोगिक परीक्षाओं का संचालन, मूल्यांकन व तकनीकी मार्गदर्शन करेंगे। साथ ही राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप रेफरी और प्रशिक्षकों की दक्षता का आकलन भी करेंगे। उनके चयन पर डायमंड बॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष राजीव सोई, मोहिनी चाहर, विश्वेंद्र कुमार शर्मा, शिशुपाल, दिलीप शर्मा, लोकपाल सिंह चाहर, गौरांग चाहर, संजय नेहरू, केपी सिंह यादव, अमित कुमार, पंकज शर्मा ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें