फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहल: कोरोना मरीजों को मुफ्त दवाएं और खाना पहुंचाएंगे मेयर, इन नंबरों पर भेजे संदेश

Sat, 01 May 2021 12:39 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

मेयर नवीन जैन ने बताया कि आइसोलेशन में रह रहे परिवारों की मदद करने के लिए एक किट तैयार की गयी है। इस किट में दवाइयां, एक थर्मामीटर, एक भाप केतली और मास्क तथा सैनिटाइजर रखा गया है।
विज्ञापन
मेयर नवीन जैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के संक्रमण से पूरे परिवार के प्रभावित होने पर दवाई और भोजन उपलब्ध कराने की समस्या को दूर करने के लिए मेयर नवीन जैन ने पहल की है। मेयर ने ऐसे कोरोना संक्रमितों को दवाई और खाना पहुंचाने की सुविधा की शुरूआत की है, जिनके पास तीमारदार नहीं हैं।
विज्ञापन


होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमितों को नि:शुल्क मेडिकल किट और सुबह-शाम का भोजन दिया जाएगा। मेयर की टीम में क्षेत्रीय पार्षद रहेंगे जो संक्रमित परिवारों की मदद के लिए दवाएं और खाना पहुंचाएंगे। इसके लिए व्हाट्सएप नंबर जारी किए गए हैं।

शुक्रवार दोपहर नगर निगम में आयोजित वार्ता में मेयर नवीन जैन ने बताया कि आइसोलेशन में रह रहे परिवारों की मदद करने के लिए एक किट तैयार की गयी है। इस किट में दवाइयां, एक थर्मामीटर, एक भाप केतली और मास्क तथा सैनिटाइजर रखा गया है। कई ऐसे घर हैं, जहां पूरा परिवार कोरोना संक्रमित है और उनके सामने खाना बनाने का संकट है तो ऑन डिमांड पर उनके घर पर नि:शुल्क किट और पैक्ड भोजन की डोर स्टेप डिलीवरी की जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

इन नंबरों पर मैसेज कर मंगवाएं किट और भोजन
7906018180
8384838618,
9837280505
8057501566,
9837327402,
 9756208453, 
9359932326, 
7599356294,
 976182821,
 9259111795 

ये करना होगा मैसेज
इन व्हाट्सएप नंबरों पर कोरोना संक्रमित अपना पूरा नाम व पता, आरटी-पीसीआर की कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट और अपना आधार कार्ड का फोटो भेजना होगा। शाम 4 से बजे 7 बजे तक मैसेज किया जा सकेगा। उसी मैसेज पर अगले दिन डोर स्टेप डिलीवरी की जाएगी। मेयर नवीन जैन ने बताया कि डोर स्टेप डिलीवरी के लिए आगरा महानगर में टीम गठित की गई है, जो होम आइसोलेशन में रह रहे जरूरतमंद परिवारों के घर तक मदद पहुंचाने का काम करेंगे। 

होम डिलीवरी टीम में ये शामिल
कोरोना संक्रमित मरीजों व परिवारों की मदद उनके घर तक पहुंचाने के लिए टीम में प्रदीप अग्रवाल, सविता अग्रवाल, अमित अग्रवाल ग्वाला, नेहा गुप्ता, सुषमा जैन, अमित दिवाकर, मुकुल गर्ग, राजेश प्रजापति, आशीष पाराशर, वर्षा शर्मा, मोहन सिंह लोधी, जगदीश पचौरी, प्रवीन जैन, प्रकाश केसवानी और भूपेंद्र शर्मा आदि शामिल किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें