फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: महापौर के ‘चिट्ठी बम’ का असर, सफाई फर्म पर उठे सवाल...गड्ढामुक्त सड़कों के टेंडर पर फैसला संभव

Fri, 03 Oct 2025 09:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा निगम में महापौर के ‘चिट्ठी बम’ का असर आज दिख सकता है। इसमें संविदा कर्मियों की सेवा प्रदान करने वाली फर्म अग्रवाल एंड कंपनी को सेवा विस्तार देने पर नगर आयुक्त से जवाब-तलब किया गया था।
विज्ञापन
मेयर हेमलता दिवाकर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की महापौर और नगर आयुक्त के बीच चल रहे शीत युद्ध का असर शुक्रवार को दो दिन बाद दफ्तर खुलने पर दिख सकता है। महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा का एक पत्र तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था।
विज्ञापन


इसमें संविदा कर्मियों की सेवा प्रदान करने वाली फर्म अग्रवाल एंड कंपनी को सेवा विस्तार देने पर नगर आयुक्त से जवाब-तलब किया गया था। इस पत्र के बाद से कंपनी की भर्तियों और कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। चूंकि हर वार्ड में होने वाली दस-दस सफाई मित्रों की भर्ती का जिम्मा भी इसी कंपनी के जिम्मे था। ऐसे में अब इस नियुक्ति पर भी संकट छा गया है।

उधर, महापौर ने शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए बनाए गए प्रस्तावों को मंजूरी देने में देरी व टेंडर न करने पर भी सवाल उठाए थे। ऐसे में अब शुक्रवार को टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के बारे में फैसला होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें