फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर सौंपेंगे ओबामा को शहर की चाबी

Mon, 19 Jan 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यक्रम को लेकर जोरशोर से चल रहीं तैयारियों के बीच मेयर ने भी उनकी अगवानी के लिए कवायद शुरू कर दी है। शहर के प्रथम नागरिक होने के नाते वह एयरपोर्ट पर ओबामा के स्वागत में उन्हें बुके भेंट करेंगे। साथ ही, उन्हें शहर की सांकेतिक चाबी भी सौंपेंगे। हालांकि आधिकारिक तौर पर मेयर को अभी आमंत्रण नहीं मिला है। 
विज्ञापन


बता दें कि ओबामा से पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन वर्ष 2000 में ताजमहल देखने आए थे। तत्कालीन मेयर किशोरी लाल माहौर ने खेरिया हवाई अड्डे पर बुके देकर उनका स्वागत किया था। इसी आधार पर वर्तमान मेयर इंद्रजीत आर्य ने बराक ओबामा के स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है। उनका कहना है कि ओबामा के स्वागत के लिए राज्यपाल और मुख्यमंत्री उपस्थित रह सकते हैं, उनके साथ शहर के प्रथम नागरिक के रूप में वह भी उपस्थित रहेंगे। मेयर का कहना है कि उन्हें इस संबंध में अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। वह अपनी तरफ से तैयारी में जुट गए हैं। वह बुके साथ-साथ उन्हें संकेत के रूप में शहर की चाबी भी सौंपेंगे। उन्होंने सांकेतिक चाबी बनवाने के लिए कुछ लोगों से संपर्क किया है। जल्द ही इसका स्वरूप तैयार हो जाएगा। मेयर का कहना है कि इसके अलावा वह ओबामा को ताजमहल का प्रतीकात्मक मॉडल भी भेंट करना चाहते हैं। अगवानी का आमंत्रण मिलने के बाद वह गोकुलपुरा क्षेत्र के कारीगरों से ताज का मॉडल विशेषतौर पर तैयार करवाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें