फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठी मीना बाजार से 14 सीटों को साधेंगी मायावती

Sun, 05 Feb 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती सोमवार को कोठी मीना बाजार मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। वह यहां आगरा और मथुरा के पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील करेंगी। आगरा में नौ और मथुरा में पांच विधानसभा सीट हैं। सभी के उम्मीदवार मंच पर मौजूद रहेंगे। इस रैली से ब्रज की चुनावी तस्वीर कुछ और साफ होगी।
विज्ञापन

चुनावी रैलियों के लिहाज से कोठी मीना बाजार ब्रज का सबसे बड़ा मैदान कहा जाता है। यहां की रैली हिट हो जाए तो संदेश पूरे ब्रज में जाता है। मायावती ने पिछले साल यहीं से चुनावी अभियान शुरू किया था। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी यहीं पर रैली की। तब दोनों रैलियों में आई भीड़ की तुलना की गई थी। अब दोनों रैलियों से आज की रैली की तुलना की जाएगी। मायावती दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से कोठी मीना बाजार के मैदान पर ही मंच के पीछे बनाए गए हेलीपैड पर उतरेंगी। बसपा के आगरा अलीगढ़ मंडल के कोआर्डिनेटर सुनील चित्तौड़ ने बताया कि रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें