फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद बाबूलाल की कार से टकराई पुलिस की जीप

Sun, 05 Feb 2017 12:53 AM IST
सांसद बाबूलाल की कार से टकराई पुलिस की जीप
विज्ञापन
सांसद बाबूलाल की कार से टकराई पुलिस की जीप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पचकुइंया चौराहे पर सांसद चौधरी बाबूलाल की कार को पुलिस की एक जीप न टक्कर मार दी। इससे सांसद की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और शीशे से सिर टकराने की वजह से चौधरी बाबूलाल को भी चोट आई। इस मामले में कार के चालक ने थाना लोहामंडी में तहरीर दी है। 
विज्ञापन

कार चालक भीकम सिंह निवासी गढ़ी जहान, शमसाबाद ने तहरीर में लिखा है कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह की शमशाबाद मेें आयोजित सभा में शामिल होने के लिए वह सांसद चौधरी बाबूलाल को लेकर जा रहा था। पचकुइंया चौराहा पर पीछे की ओर से आई पुलिस की एक जीप ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इससे गाड़ी का पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और सांसद का सिर शीशे में टकराने की वजह से उनके चोट आई। चालक भीकम सिंह ने इसे सांसद पर हमला और किसी साजिश की आशंका के चलते मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें