फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के गुंडाराज पर बोलने का पीएम को नैतिक हक नहीं : मायावती

Mon, 06 Feb 2017 10:20 PM IST
सपा के गुंडाराज पर बोलने का पीएम को नैतिक हक नहीं : मायावती
विज्ञापन
सपा के गुंडाराज पर बोलने का पीएम को नैतिक हक नहीं : मायावती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोठी मीना बाजार मैदान में सोमवार को चुनावी सभा में पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा अध्यक्ष मायावती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदेश के गुंडाराज पर बोलने का नैतिक हक नहीं है क्योंकि राज्यसभा में सपा के वोटों की मदद के लिए उनकी सरकार पौने तीन साल तक सपा सरकार पर कार्रवाई से बचती रही। उन्होंने लोकसभा चुनाव में वादा किया था कि एक वोट से दो काम होंगे। एक तो केंद्र में बीजेपी की सरकार बनेगी और दूसरा सपा की सरकार चली जाएगी लेकिन इस वादे को निभाया नहीं। पहले कांग्रेस की केंद्र सरकार ने कार्रवाई नहीं की और फिर भाजपा की सरकार ने। मुजफ्फरनगर दंगा, बुलंदशहर, मथुरा, दादरी जैसी घटनाओं पर केंद्र सरकार चुप रही। 
विज्ञापन

आगरा और मथुरा के 14 प्रत्याशियों के समर्थन में हुई चुनावी सभा में बसपा अध्यक्ष मायावती भाजपा और सपा-कांग्रेस गठबंधन पर हमलावर रहीं। कहा कि भाजपा में किसी भी चेहरे को सीएम प्रोजेक्ट करने की हिम्मत ही नहीं है, तो वहीं अखिलेश का चेहरा दागदार है। जिस कांग्रेस से सपा लड़ी, उसी के साथ साझीदार हो गई। मायावती ने कहा कि सपा के जंगलराज पर भाजपा की केंद्र सरकार की चुप्पी बताती है कि दाल में कुछ काला है। 
भाजपा सरकार आने पर आरक्षण खत्म होने का डर दिखाते हुए मायावती ने मुस्लिमों से उनके दलित वोट के साथ जुड़ जाने की अपील की। चुनावी वायदों में कहा कि सरकार आने पर इस बार वह मूर्ति और स्मारक नहीं बनवाएंगी। युवाओं का पलायन नहीं होने दिया जाएगा। जो बेकसूर युवक जेल में बंद हैं, उनके मामले की समीक्षा होगी। पट्टों को देने की प्रक्रिया फिर शुरू होगी और एक लाख रुपये तक के कर्जदार किसानों का ऋण माफ होगा। बच्चों को मिड-डे मील में दूध, अंडा और केक, चना दिया जाएगा। बसपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार के आर्थिक फैसलों और भर्तियों की जांच कराई जाएगी और आगरा के चमड़ा उद्योग की बची हुई समस्याएं दूर की जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें