फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारू चौधरी ने रोड शो में झोली फैलाकर मांगे वोट 

Mon, 06 Feb 2017 10:15 PM IST
चारू चौधरी ने रोड शो में झोली फैलाकर मांगे वोट 
विज्ञापन
चारू चौधरी ने रोड शो में झोली फैलाकर मांगे वोट  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
 रालोद महासचिव जयंत चौधरी की पत्नी चारू चौधरी ने आगरा ग्रामीण सीट से पार्टी प्रत्याशी नारायण सिंह सुमन और फतेहपुर सीकरी से पार्टी प्रत्याशी ब्रजेश चाहर के समर्थन में अलग-अलग स्थानों पर रोड शो कर लोगों से समर्थन मांगा। रावत पैलेस नैनाना जाट से शुरू होकर रोड शो नौमील चौराहा पहुंचा। इस दौरान उन्होंने अपनी झोली फैलाकर वोट मांगते हुए कहा कि पार्टी प्रत्याशियों की जीत आपकी जीत होगी। बाद में रोड शो इटौरा, नैनाना जाट, रोहता, ककुआ, जारुआ कटरा, खेरा, भगौर, गामरी, सुतैड़ी होते हुए मिढ़ाकुर पहुंचा। वहीं, फतेहपुर सीकरी में मिनी छपरौली नाम से मशहूर सीकरी विधानसभा के गांवों में चारू चौधरी का रोड शो हुआ। यहां पार्टी प्रत्याशी ब्रजेश चाहर के लिए उन्होंने लोगों से वोट मांगे। गांव भगा, सोनगा, टीकरी, वानपुर, दूरा, उन्देरा के बाद उनका काफिला ग्राम जाजऊ के मौनी बाबा आश्रम होते हुए शाम आठ बजे किरावली पहुंचा। यहां भी उन्होंने लोगों से पार्टी प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की। इस दौरान प्रधान भूरा पंडित, राजेन्द्र सोगरवाल, रंजीत माहुरा, जितेन्द्र चौधरी, बलबीर सिंह, हौला पहलवान, प्रधान रामवीर, पूर्व प्रमुख उदयभान सिंह, चौधरी नेमसिंह, यतेन्द्र चाहर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें