फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माया ने भागवत के बयान से मोदी को घेरा

Mon, 22 Aug 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
मायावती - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने के लिए आरएसएस के सर संघचालक मोहन भागवत के बयान का इस्तेमाल किया। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि भागवत ने यह बयान कब और कहां दिया, लेकिन माना जा रहा है कि  उन्होंने संघ प्रमुख के शनिवार को आगरा में ही एक कार्यक्रम में दिए गए बयान का संदर्भ लिया है। इसमें संघ प्रमुख ने एक शिक्षक के सवाल के जवाब में कहा था कि हिंदुओं को आबादी बढ़ाने से किसने रोका है।
विज्ञापन

 मायावती ने रैली में कहा मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल है, वहीं आरएसएस के  हेड हिंदू लोगों को बोल रहे हैं कि ज्यादा बच्चे पैदा करो, ज्यादा बच्चे पैदा करने चाहिए। मैं आरएसएस के हेड को कहना चाहती हूं कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कहें कि दो से ज्यादा बच्चे तो हिंदू लोग पैदा कर लेंगे, लेकिन क्या वह उन्हें रोजी-रोटी दे पाएंगे। वह रोजी-रोटी कहां से लाएंगे, अभी बच्चे कम हैं तब वह भूखे मर रहे हैं, रोजी -रोटी को मोहताज हैं। ज्यादा बच्चे होंगे तो कैसे रोटी खाएंगे। भाजपा सरकार उनके लिए रोटी का प्रबंध कहां से करेगी। मेरे ख्याल से नहीं कर पाएंगे। सलाह से काम नहीं होता, रोटी का इंतजाम भी करना चाहिए।
बता दें,  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने शनिवार को आगरा में ही आगरा कालेज खेल मैदान पर आयोजित शिक्षक सम्मेलन में मुख्य अतिथि थे। एक शिक्षक ने उनसे हिंदुओं के घटते जनसंख्या ग्राफ पर उनकी राय पूछी थी। इस पर उन्होंने जवाब दिया था,  ऐसा कोई कानून है क्या कि हिंदु जनसंख्या न बढ़ाएं। यह व्यवस्था का नहीं, समाज के वातावरण का प्रश्न है। किसी ने हिंदुओं को रोका नहीं है।  उधर, मायावती के बयान पर आरएसएस के प्रांत प्रचार प्रमुख प्रदीप का कहना है कि भागवत ने एक शिक्षक की शंका का समाधान किया था। यह राजनीति का विषय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावी वादे
1- मथुरा कांड को दबने नहीं दिया जाएगा, सरकार आने पर सरकारी और गैर सरकारी जमीनों पर कब्जे करने वालों पर कार्रवाई होगी।
2- सपा सरकार में जुल्म ज्यादती की रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की जा रही , बसपा सरकार आने पर ऐसे लोगों की रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें इंसाफ दिलाया जाएगा।
3-  बसपा की सरकार आने पर आगरा के चमड़े से जुड़े छोटे बड़े कारोबारियों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा।
4- सरकार आने पर आगरा और अलीगढ़ मंडल को विशेष प्रथमिकता दी जाएगी। स्थानीय समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
5- मेरे खिलाफ कुछ और भी शर्मनाक सुनने को मिल सकता है लेकिन आपको संयम रखना है। सरकार बनने पर कानून के तहत जवाब देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें