फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: व्यापारी को प्रेम जाल में फंसाकर युवती ने मिलने बुलाया, सच्चाई पता चली, तब तक हो चुकी थे देर

Sun, 11 Dec 2022 01:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। व्यापारी ने अपने परिचितों को जानकारी दी। इसके बाद मामला व्यापारियों के बीच चर्चाओं में आ गया।
विज्ञापन
हनी ट्रैप
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एक व्यापारी को हनी ट्रैप का शिकार बनाकर वसूली का मामला चर्चा में है। हालांकि पुलिस से शिकायत नहीं की गई है। व्यापारी इस मामले में पुलिस आयुक्त से मिल सकता है। युवती ने दोस्ती करके उसे मिलने के लिए बुलाया और उसके साथियों ने पकड़ लिया। अर्धनग्न कर वीडियो बनाने के बाद वायरल करने की धमकी देकर रुपये, अंगूठी और चेन ले गए। पीड़ित दहशत में है।

ये है मामला 

व्यापारी न्यू आगरा क्षेत्र का बताया गया है। उसकी दोस्ती डेढ़ साल पहले एक युवती से हो गई। युवती ने मोबाइल नंबर ले लिया। फोन पर बात करने लगी। शुक्रवार को फोन करके मिलने के लिए बुलाया। व्यापारी पहुंच गया। सिकंदरा क्षेत्र में मुलाकात हुई। कुछ देर बाद तीन युवक आ गए। व्यापारी से मारपीट की। कपडे़ उतारकर वीडियो बनाया। बदनाम करने की धमकी देकर रुपये मांगे। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: शादी से पहले नहीं कराई ये जांच, तो होने वाली संतान की उम्र रह जाएगी महज 15 ले 20 साल, ये कहते हैं डॉक्टर

विज्ञापन

हाईवे पर छोड़कर भागे

व्यापारी की चेन, अंगूठी, ब्रेसलेट सहित रुपये ले लिए। देर रात हाईवे पर छोड़कर भाग गए। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। व्यापारी ने अपने परिचितों को जानकारी दी। इसके बाद मामला व्यापारियों के बीच चर्चाओं में आ गया।

डॉक्टर का हो चुका है अपहरण

शहर में हनी ट्रैप में फंसाकर लूटने के कई मामले में सामने आ चुके हैं। दो साल पहले ट्रांस यमुना कॉलोनी के रहने वाले डॉक्टर का अपहरण कर लिया गया था। परिवार से फिरौती की मांग की गई थी। खेरागढ़ क्षेत्र में एक गिरोह पकड़ा गया था। वह इसी तरह वारदात को अंजाम देता था। रकम की वसूली करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें