फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सराफ की पत्नी से लूट के बाद थाने के सामने से भागे थे लुटेरे,  पुलिस कुछ भी न कर सकी

Sun, 11 Dec 2022 01:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पुलिस ने कई और फुटेज चेक किए हैं। मगर, कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। पुलिस उपायुक्त नगर विकास कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाशों की पहचान के लिए टीम लगी है।
विज्ञापन
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमजी रोड पर सेंट जोंस चौराहे के पास सराफ दिनेश वर्मा की पत्नी राधा से लूट के बाद बाइकर्स गैंग के बदमाश थाना नाई की मंडी के सामने से भागे थे। पुलिस ने घटना के समय सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। इसमें एक बाइक नजर आई है मगर, उसका नंबर नहीं दिखा। इस कारण लुटेरे बेसुराग हैं। वहीं घायल राधा की हालत गंभीर है। वह आईसीयू में हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गोकुलपुरा निवासी दिनेश वर्मा शुक्रवार रात को शिक्षिका बेटी योगिता के सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव में शािमल होने के बाद पत्नी राधा के साथ घर लौट रहे थे। सेंट जोंस से आगे निकलते ही बाइक पर पीछे से आए दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर राधा का पर्स लूट लिया। खींचतान में वह स्कूटर से गिरकर घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एमजी रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। इसमें पता चला कि दिनेश वर्मा सेंट जोंस चौराहा स्थित हनुमान जी के मंदिर में दर्शन करने के लिए रुके थे। कुछ देर बाद चलते हैं और लूट हो जाती है। 

पुलिस ने राजामंडी से लेकर नाई की मंडी सुभाष पार्क तकके सीसीटीवी कैमरे देखे। सेंट जोंस चौराहे से सराफ के पीछे एक बाइक नजर आई। मगर, उसका नंबर नहीं दिख सका। नाई की मंडी थाना के पास तक  बाइक दिखी। इसके बाद बाइक कहां गई? यह पता नहीं चल सका। पुलिस ने कई और फुटेज चेक किए हैं। मगर, कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। पुलिस उपायुक्त नगर विकास कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाशों की पहचान के लिए टीम लगी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: पार्किंग शुल्क बढ़ाने के विरोध में व्यापारी, दुकानों पर चिपकाए पोस्टर

विज्ञापन

सराफ ने की धरपकड़ की मांग

दिनेश वर्मा के रिश्तेदार शुभम सोनी ने बताया कि बुआ राधा वर्मा के सिर में चोट लगी है। कंधे में भी फ्रैक्चर है। उन्हें नामनेर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने उन्हें आईसीयू में रखा है। दिनेश वर्मा पत्नी की हालत देखकर बेहाल हैं। उन्होंने पुलिस से यही कहा कि पर्स में कुछ नहीं था। फिर भी बदमाशों की वजह से पत्नी की हालत खराब है। बदमाश पकड़े जाने चाहिए। पुलिस जल्द खुलासा करे।

एक महिला की जा चुकी है जान

एमजी रोड पर पूर्व में इसी तरह से बदमाश एक महिला से लूट कर चुके हैं। महिला सड़क पर गिर गई थी। सिकंदरा क्षेत्र की महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके अलावा भी कई महिलाओं के साथ घटनाएं हो चुकी हैं। कई बार महिलाएं घायल हो चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें