फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फलों से सजे फूलबंगले में विराजे मथुराधीश

विज्ञापन
यमुना किनारा रोड श्री मथुराधीश मंदिर में पुरुषोत्तम मास के अंतर्गत ठाकुर जी का फलों से शृंगारित - फोटो : मनीष शर्मा
विज्ञापन
आगरा। प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्री ठाकुर मथुराधीशजी महाराज मंदिर में शुक्रवार को फलवन मनोरथ का आयोजन किया गया। मनोरथ में ठाकुरजी का शृंगार विभिन्न मौसमी फलों से किया गया। मंदिर परिसर को पुष्पों, फलों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया।
विज्ञापन

आम, सेब, अनार, लीची, आड़ू, केला और नारियल सहित विभिन्न फलों के बीच ठाकुरजी की सजी झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। दूर-दूर से पहुंचे वैष्णव श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। उत्सव के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, कीर्तन और भजन संध्या का आयोजन भी हुआ। सेवायतों ने पुरुषोत्तम मास के पुरुषोत्तम मास पर प्रकाश डालते हुए भगवान की सेवा और भक्ति का संदेश दिया। संध्या आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर सतीश शाह, निलेश शाह, भावेश शाह, सरला शाह, भारती शाह, उषा शाह, रीटा शाह, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, केएल दीक्षित, अलौकिक शर्मा, संतु गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें