फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जैन साधुओं के मंगल मिलन पर लगे जयकारे

विज्ञापन
मोती कटरा स्थित अग्रवाल दिगंबर जैन मंदिर में शुक्रवार को आचार्य चैत्य सागर महाराज ससंघ के मंगल - फोटो : मनीष शर्मा
विज्ञापन
आगरा। अग्रवाल दिगंबर जैन बड़ा मंदिर मोती कटरा में शुक्रवार को आचार्य चैत्यसागर महाराज ससंघ, आचार्य इंद्रनंदी, आर्यिकाश्री विशुद्धमती माताजी एवं आर्यिका विज्ञमती माताजी का मंगल मिलन हुआ। मंगल मिलन के सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। संत संघों के मिलन पर मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। इसके उपरांत जिनवाणी, संयम, साधना, आत्मकल्याण और धर्म प्रभावना पर विचार-विमर्श किया गया। संतों ने कहा कि संतों का मिलन धर्म, संस्कार और साधना की परंपरा को आगे बढ़ाने का माध्यम है। श्रद्धालुओं ने संत संघों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें