फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल गांधी जयंती तक चमक जाएगा मथुराः ऊर्जा मंत्री

Sat, 06 May 2017 03:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
मथुरा में निरीक्षण करते श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में शनिवार को शहर की सफाई व्यवस्‍था का निरीक्षण करने निकले प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि दो अक्टूबर 2018 तक मथुरा बिल्कुल साफ सुथरा होगा। शहर को चमकाने के लिए कोई कमी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि कान्हा की नगरी को स्वच्छ बनाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मिशन है। ऐसे में इसके लिए रुपये की कोई कमी नहीं रखी जाएगी। 
विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय की ओर से जारी स्वछता रैंकिंग में मथुरा को 352वां स्‍थान मिला है। इतना ही नहीं सफाई के मामले में भगवान कृष्‍ण की नगरी 100 सबसे गंदे शहरों में भी शामिल है। यहां स्वच्छता को लेकर कई प्रयासों की बात चल रही है लेकिन उसका कोई असर नहीं दिख रहा। यमुना प्रदूषण भी मथुरा का प्रमुख मुद्दा है। 

ऐसे में शनिवार को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा जो कि मथुरा से ही भाजपा के विधायक‌ भी हैं, शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर की सफाई व्यवस्‍था का निरीक्षण करने निकले। इस दौरान उन्होंने यमुना की सफाई को ध्यान में रखते हुए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का भी निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री ने मथुरा के डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी को एसटीपी के सुचारु रूप से संचालन के निर्देश दिए। साथ ही शहर में गंदगी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मथुरा में देश-विदेश से रोजाना हजारों श्रद्धालु आते हैं ऐसे में कान्‍हा की इस नगरी को सफाई के मामले में नंबर एक पर लाना है। इस दौरान श्रीकांत शर्मा ने जनता को आश्वासन दिया कि दो अक्टूबर 2018 तक मथुरा एकदम साफ सुथरा हो जाएगा। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें