फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ी की दुकान में आग से लाखों का माल हुआ राख

Sat, 06 May 2017 02:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
दुकान में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में एटा चौराहा के निकट स्थित साड़ी की दुकान में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। आग से दुकान में रखा लाखों का माल राख हो गया। दुकान के मालिक का कहना है कि आग किसी ने जानबूझकर लगाई गई है। आग की सूचना पर सुबह दुकान पर लोगों की भीड़ लग गई। 
विज्ञापन


शिकोहाबाद में एटा चौराहे के समीप अनमोल साड़ी संगम के नाम से दुकान है। इस दुकान में देर रात अचानक आग लग गई। लोगों ने जब देखा तो इसकी सूचना दुकान के मालिक को दी। 

मालिक जब तक दुकान पर पहुंचा और आग बुझाई गई तब तक लाखों का माल जलकर राख हो चुका था। सुबह सूचना पर काफी लोग भी पहुंच गए। पुलिस भी आ गई। पी‌ड़ित दुकान स्वामी का कहना है कि आग जानबूझकर लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें