फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: साले की आर्थिक मदद न करने पर पत्नी ने पति को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। साले की आर्थिक मदद न करने से नाराज पत्नी ने पति के साथ मारपीट कर दी। कांच की बोतल के प्रहार से घायल पति ने एसएसपी से शिकायत की। पुलिस ने पत्नी, सास और साले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

घटना 10 जून की है। श्रीबांकेबिहारी चौकी क्षेत्र के राधा बल्लभ घेरा निवासी शुभम से साले ने आर्थिक मदद के तौर पर 50 हजार रुपये मांगे थे। पत्नी के कहने के बाद भी उसने साले की आर्थिक मदद में आनाकानी की। इससे गुस्सा हुई पत्नी ने शुभम के सिर पर कांच की बोतल से प्रहार कर दिया। इस मामले में एसएसपी के आदेश पर वृंदावन पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
आरोप है कि गुस्साई पत्नी ने पति के सिर में कांच की बोतल से हमलाकर के साथ जान से मारने की नीयत से उसके नाजुक अंगों में लात भी मारी। इस घटना में सास और साले को भी नामजद किया गया। कोतवाली प्रभारी शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें