फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: वृंदावन की सीमा पर रोके वाहन, डीएम-एसएसपी ने डेरा डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। रंगभरनी एकादशी पर उमड़ी भक्तों की भीड़ की पूर्व संभावना को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के कड़े प्रबंध रहे। वृंदावन में वाहनों की एंट्री पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई। वाहनों को सीमा पर ही रोक दिया गया। डीएम और एसएसपी परिक्रमा क्षेत्र में ही डेरा जमाए रहे।
विज्ञापन

रंगभरनी एकादशी पर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन और परिक्रमा की परंपरा के साथ कुंभ संतों की सवारी को देखते हुए बड़े स्तर पर सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे। वृंदावन में परिक्रमा मार्ग से जुड़े सभी रास्तों को बंद कर दिया गया। यहां तक कि श्रीबांकेबिहारी मंदिर के आसपास की गलियों में टीन लगा दी गईं। प्रत्येक गली के गेट पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। सभी प्रकार के वाहन यहां तक कि साइकिल का आवागमन भी पूरी तरह से रोक दिया। दूध लेकर आने वाले दूधिया को भी नहीं आने दिया गया।
बाहर से आने वाले वाहन वृंदावन की सीमा पर रोके गए। इससे पानीघाट मार्ग, पागल बाबा, वात्सल्य ग्राम, छटीकरा पर वाहनों की भीउ़ लगी रही। हालांकि टेंपो चालकों ने अन्य रास्तों का उपयोग करते हुए यात्रियों को निकटतम स्थानों तक पहुंचाया। प्रशासन की पूरी कोशिश परिक्रमा मार्ग को किसी भी तरह से अवरुद्ध न करने की रही। डीएम नवनीत चहल और एसएसपी गौरव ग्रोवर अटल्ला चौराहा पर कई घंटे बैठे रहे। श्रीबांकेबिहारी मंदिर पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई कतारें बनाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें