कोसीकलां (मथुरा)। रेलवे ट्रैक पर बृहस्पतिवार को महिला एवं बालिका का शव मिला। दोनों मां-बेटी प्रतीत हो रही हैं। दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुबह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन के आउटर पाइंट पर रेलवे किलोमीटर संख्या 1438-3 एक महिला एवं बालिका डाउन रूट की ट्रेन संख्या 06527 की चपेट में आ र्गइं। दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी प्रभारी सरवर खान ने बताया कि मृतक महिला की उम्र करीब 35 वर्ष, जबकि बालिका की उम्र करीब 12 वर्ष प्रतीत होती है। दोनों के शव बुरी तरह से क्षतविक्षप्त हो गए। जिससे पहचान नहीं हो सकी। बालिका ने काले और लाल रंग की टीशर्ट और गोल्डन कलर का लोअर पहन रखा है, जबकि महिला हरा सूट पहने थी।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि दोनों अचानक ट्रेन की चपेट में आ र्गइं, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि वे ट्रेन के सामने कूदी थीं।