मथुरा के वृंदावन में गौरानगर कालोनी से मंगलवार को लापता हुए बच्चों को फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन एवं क्रिकेटर विराट कोहली को करीब से देखने की चाहत मुंबई तक ले गई।
यह बात शुक्रवार को दोनों बच्चों ने वृंदावन में पुलिस और पत्रकारों को बताई। बच्चों ने बताया कि वह अमिताभ बच्चन के आलीशान बंगले जलसा तक तो पहुंच गए थे लेकिन उनसे मिल नहीं पाए।
गौरानगर कॉलोनी निवासी दोनों मंगलवार सुबह 6 बजे वह दोनों अपने घर से दूध लेने के बहाने मुंबई के लिए निकले थे। घर से मथुरा जंक्शन के लिए उन्होंने परिक्रमा मार्ग से आटो पकड़ा और सुबह 7:45 पर मथुरा जंक्शन पहुंच गए।