फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर जयंतीः यहां भाजपा विधायक और जिलाध्यक्ष को दलितों का झेलना पड़ा विरोध, माल्यार्पण से रोका

Sat, 14 Apr 2018 12:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विरोध करते दलित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के एटा में आंबेडकर जयंती पर बाबा साहब डा. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जा रहे भाजपा विधायक और जिलाध्यक्ष को दलितों के विरोध का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


दलितों ने विधायक और जिलाध्यक्ष पर आंबेडकर जयंती का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हुए माल्यार्पण करने से रोक दिया। इसके चलते भाजपाइयों को बैरंग लौटना पड़ा। 

एटा के मारहरा से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी और भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ के नेतृत्व में भाजपाई लाल कुआं पहुंचे थे। 
विज्ञापन

फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यहां पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करना चाह रहे थे। बताया गया कि आसपास दलित बस्ती है। काफी संख्या में दलित वहां पहुंच गए।

भाजपाइयों का विरोध करना शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि भाजपा विधायक और अन्य भाजपाई बाबा साहब की जयंती का राजनीतिकरण कर रहे हैं। 

उन्हें माल्यार्पण करने ही आना ही था तो बीजेपी का झंडा लेकर नहीं आना चाहिए था। दलितों ने माल्यार्पण नहीं करने दिया। इस बीच नोकझोंक भी हुई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें