फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: तिरंगा और राष्ट्र प्रथम, आंदोलन बाद में : बिट्टा

विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन कुंभ मेला क्षेत्र स्थित श्री नरोत्तम नगर के शिविर में एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के अध? - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। ऑल इंडिया एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने शनिवार को वृंदावन पहुंचकर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन किए। इसके साथ ही उन्होंने कुंभ क्षेत्र स्थित नरोत्तम नगर में पहुंचकर 25 फीट ऊंचे शिवलिंग पर रुद्राभिषेक किया। यमुना महारानी का विधिवत पूजन-अर्चन भी किया। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को लालकिले पर तिरंगा का अपमान हुआ लेकिन किसी भी किसान नेता ने उसके लिए माफी नहीं मांगी। जबकि तिरंगा और राष्ट्र प्रथम है, आंदोलन बाद में है।
विज्ञापन

मनजिंदर सिंह बिट्टा ने सीधे तौर पर आंदोलनरत किसान नेताओं को घेरते हुए कहा कि हम भी किसानों के साथ हैं, लेकिन देश का अपमान बर्दाश्त नहीं है। किसान नेता प्रधानमंत्री मोदी को कोसते हैं, जिसकी वजह से आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि वह राजनीति नहीं करते लेकिन देश की अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों का साथ नहीं देंगे। उनके लिए प्रधानमंत्री की तरह राष्ट्रधर्म पहले है। यहां यज्ञाचार्य पंडित विष्णुकांत शास्त्री एवं पंडित मृदुल कांत शास्त्री ने बिट्टा को प्रसादी भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें