फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो और कराटे प्रतियोगिता: मथुरा की टीम ने मारी बाजी, दूसरे स्थान पर रहे उन्नाव के खिलाड़ी

Mon, 02 Aug 2021 04:23 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

प्रतियोगिता में मथुरा कराटे टीम अव्वल रही। उन्नाव की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया तो वही तीसरे स्थान पर गोरखपुर की टीम रही। 
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ विजेता टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में ब्रज स्पोर्ट्स एकेडमी में सोमवार को दो दिवसीय ताइक्वांडो और कराटे नेशनल चैंपियनशिप का समापन हो गया। इस अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय यूनियन जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने कहा कि ब्रजभूमि में प्रतिभाओं को उभारने में सामाजिक संस्थाएं प्रतिस्पर्धा की भावना से आगे आएं।

विज्ञापन


मथुरा में ताइक्वांडो और कराटे नेशनल चैंपियनशिप का सोमवार को दूसरे दिन के उद्घाटन सत्र की शुरुआत बल्देव विधायक पूरन प्रकाश ने मां स्वरस्वती के समक्ष दीप प्रजल्लित कर किया। इस प्रतियोगिता में यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान राज्य से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया। बच्चों के प्रदर्शन को देख विधायक पूरन प्रकाश बेहद खुश हुए। 

खेलों को बढ़ा दे रही सरकार- विधायक
विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों को प्रोत्सहित कर रही है, जिससे खिलाड़ी न सिर्फ अपने माता-पिता का नाम रोशन करें बल्कि अपने शहर और देश का नाम भी रोशन करें। बता दें कि इस प्रतियोगिता में मथुरा जिले की कराटे टीम अव्वल रही और ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया। उन्नाव की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया तो वही तीसरे स्थान पर गोरखपुर की टीम रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा में पिछले दो दिन से ब्रज स्पोर्ट्स एकेडमी के तत्वाधान में दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 38 लड़कियों और 76 लड़कों ने भाग लिया। कराटे प्रतियोगिता में लड़कियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया, जिसमें मुख्य रुप से वंशिका शर्मा फलक श्वेता निधि शालिनी आदि थे। 

कार्यक्रम के समापन सत्र कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एनयूजेआई राष्ट्रीय सचिव और ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने यहां खेल रहे सभी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया और खिलाडियों को बधाई दी और यहां सभी विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें