फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: स्वामी वामदेव महाराज ने हिंदुओं को किया एकजुट : साक्षी महाराज

विज्ञापन
मथुरा। परमहंस स्वामी रामदेव जी महाराज के निर्वाण महोत्सव पर श्रद्धांजलि सत्संग सभा को संबोधित क - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। ब्रह्मलीन विरक्त शिरोमणि परमहंस स्वामी वामदेव महाराज का 24 वां निर्वाण महोत्सव शुक्रवार को मनाया गया। स्वामी वामदेव ज्योतिर्मठ में आयोजित समारोह में सांसद डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कहा कि यह उन्हीं महापुरुष का आशीर्वाद है कि हम संसद में बहुमत से आए हैं। जहां पर संतों की सभी बातें सुनी जाती हैं। हिंदुओं को एकजुट किया।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे स्वामी ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि विरक्त शिरोमणि की सेवा में रहकर मैंने सीखा कि आध्यात्मिक तथा बौद्धिक दोनों जगत में व्यक्ति अपने को कैसे निरपेक्ष और निर्विकार रख सकता है। स्वामी गोविंदानंद तीर्थ ने कहा कि स्वामी वामदेव महाराज त्याग की मूर्ति थे। उमा पीठाधीश्वर स्वामी रामदेवानंद ने कहा कि हम सबको अपना जीवन सफल बनाने के लिए महापुरुषों के जीवन का अध्ययन करना चाहिए।
दीदी मां साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि यह दिवस विरक्त शिरोमणि के स्मृति का ही नहीं अपितु हम सब के निर्माण का अवसर है। महामंडलेश्वर स्वामी चित्प्रकाशानंद ने भी विचार रखे। गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद, कुरुक्षेत्र से महामंडलेश्वर स्वामी शाश्वतानंद, स्वामी वामदेव ज्योतिर्मठ के संस्थापक महामंडलेश्वर स्वामी अनंत देव महाराज, सुदामा कुटी द्वाराचार्य सुतीक्ष्णदास, नवल गिरी महाराज, स्वामी शंकरानंद सरस्वती, स्वामी वेदानंद गिरी, डॉ. नारायण चैतन्य, स्वामी धर्मदेव, साध्वी सुलभा भारती, छत्रपाल सिंह चौहान, स्वामी अभयानंद, स्वामी वन चैतन्य, डॉ. अनिल पांडे उपस्थित रहे। संचालन डॉ. उमेशचंद्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें