श्री बांकेबिहारी जी के दर्शन करते संत मुरारी बापू, साथ हैं राधाकृष्ण पाठक, आचार्य पुण्डरीक।
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। गुजरात के संत मोरारी बापू शुक्रवार को श्रीबांकेबिहारी की नगरी में पहुंचे। भगवान श्रीकृष्ण की लीला भूमि में पहुंचकर उन्होंने सर्वप्रथम श्रीबांकेबिहारी के चरणों में अपनी हाजिरी लगाई। वे शनिवार से आचार्य पुंडरीक के आश्रम में श्री रामकथा का गान करेंगे।
भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला भूमि में संत मुरारी बापू का यह 11वां आयोजन है, जिसमें संत मुरारी बापू कान्हा की व्यासपीठ यहां आ रही है। इससे पूर्व उन्होंने वृंदावन में एक गोपीगीत कथा भी की है। शनिवार से शुरू होने जा रही कथा के लिए संत मुरारी बापू देर शाम वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने सर्व प्रथम श्री बांकेबिहारी मंदिर पहुंच दर्शन और पूजन-अर्चन किया। शनिवार से संत मुरारी बापू छटीकरा रोड स्थित वैजयंती धाम में शाम चार बजे से कथा शुरू करेंगे। 21 से 28 अप्रैल तक यह आयेजन प्रात: साढ़े नौ बजे से होगा।