फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: हाईवे पर चलती स्कूल बस से उठा धुआं, बच्चों में मची चीख-पुकार; सुरक्षित निकाले गए

Sat, 06 Apr 2024 01:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

दिल्ली हाईवे पर उस समय अफरा तफरी मच गई, जब बच्चों को लेकर जा रही डीपीएस स्कूल की बस से अचानक धुआं उठने लगा। ये देख बच्चों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
डीपीएस की स्कूल बस से उठा धुआं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के चौमुहां में अकबरपुर हाईवे स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की चलती बस से धुआं उठने लगा, जिसे देखकर बस सवार स्कूली छात्रों में अफरा तफरी मच गई। चालक ने बस को हाईवे किनारे खड़ा कर दिया। हाईवे किनारे ढाबा पर बैठे लोगों ने दौड़कर स्कूली बच्चों को सकुशल बाहर निकाला। बस में करीब 40 स्कूली बच्चे सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन मौके पर पहुंच गए। जैसे ही परिजनों को बस से धुआं उठने की सूचना मिली तो अपने अपने बच्चों को लेने मौके पर पहुंच गए और स्कूल प्रबंधन से कहासुनी करने लगे।
विज्ञापन


विज्ञापन


बस में आग लगती तो हो सकता था बड़ा हादसा
हाईवे किनारे बने ढाबा होटलों पर किसी पर भी आग बुझाने के सिलेंडर नहीं थे। ऐसे में यदि धुआं के बाद आग लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था। किसी भी होटल ढाबा पर आग बुझाने के साधन नहीं थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें