फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: मथुरा का पर्यटन थाना होगा तीन मंजिला, निर्माण कार्य हुआ शुरू; जानें कितना होगा खर्च

Fri, 01 Mar 2024 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा का पर्यटन थाना तीन मंजिल का बनाया जाएगा। इसके लिए निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस कार्य में 20 करोड़ की लागत आएगी। इस काम को पूरा होने में 15 महीने लगेंगे।
 
विज्ञापन
पर्यटन थाना मथुरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन-पानीगांव लिंक रोड स्थित दारुक पार्किंग के पास पर्यटन थाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सबसे पहले जमीन का समतलीकरण किया जा रहा है। 4 एकड़ में तीन मंजिला थाना और उसी परिसर में पर्यटन पुलिस के लिए तीन और चार मंजिला आवास का निर्माण होगा। यह कार्य जल निगम की सीएंडडीएस शाखा द्वारा किया जाएगा। निर्माण कार्य के लिए धनराशि भी आवंटित हो गई है।
विज्ञापन


वृंदावन में जिले का पहला पर्यटन थाना दारुक पार्किंग के पास बनने जा रहा है। इसके लिए मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने चार एकड़ जमीन दी है। इसमें तीन मंजिल पर्यटन थाने का निर्माण के साथ ही पर्यटन पुलिस के लिए तीन और चार मंजिला आवास का भी निर्माण होगा। थाने में एसएचओ, एसआई और पुलिस कार्यालय कंप्यूटर रूम, स्टोर रूम और स्टाफ के लिए भी कार्यालय एवं मीटिंग हॉल बनाया जाएगा। इसके पास तीन और चार मंजिला आवासीय भवन का निर्माण होगा।

टाइप ए में तीन आवास, टाइप बी में तीन मंजिला बिल्डिंग में 16 और एक अन्य तीन मंजिला इमारत में 7 आवास बनाए जाएंगे। इस प्रकार तीन ब्लॉक में कुछ 26 आवासों का निर्माण होगा। सभी भवनों का बिजली, पानी एवं शौचालय के भी बेहतर प्रबंध किए जाएंगे। इसके अलावा चार एकड़ भूमि की चहारदीवारी का निर्माण किया जाएगा। बाकी जमीन खाली जमीन पर पुलिस क्षेत्राधिकारी का कार्यालय और आवास के लिए जमीन छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन


जल निगम की सीएंडडीएस शाखा के जेई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि तीन मंजिला पर्यटन थाने का निर्माण लगभग 10.89 करोड़ रुपये से किया जाएगा। इसी के पास तीन और चार मंजिला आवासीय भवनों का निर्माण तीन ब्लॉक में किया जाएगा। इसके निर्माण में 9.29 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह निर्माण कार्य 15 माह में पूरा करना है। उन्होंने बताया कि आवास बनाने के लिए 50 प्रतिशत और थाने के निर्माण के लिए 25 प्रतिशत धनराशि आ चुकी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें