फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में रशियन टूरिस्ट के साथ हुआ कुछ ऐसा कि जानकर रह जाएंगे हैरान

Sun, 04 Mar 2018 08:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिछले दिनों रशियन महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि होली का त्योहार मनाने मथुरा आई रशियन पर्यटक के बैग से 30 हजार की नकदी चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। 
विज्ञापन


इस्कान मंदिर के सुरक्षा विभाग के कर्मचारी ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। रूस की रहने वाली ईरीना दो दिन पूर्व ही टूरिस्ट वीजा पर भारत आईं थीं। 

वृंदावन के मंदिरों की होली के दर्शन के बाद 25 मार्च को उन्हें स्वदेश लौटना था। इस्कॉन मंदिर में सुरक्षा विभाग के कर्मचारी परशुराम दास का आरोप है कि टूरिस्ट गाइड का कार्य कर रहे एक व्यक्ति ने रशियन पर्यटक के बैग से 30 हजार रुपये निकाल लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी से पूछताछ की गई तो महिला व सुरक्षाकर्मियों के साथ गाली-गलौज की। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखा। 

इसके बाद आरोपी का हिरासत में ले लिया है। परशुरामदास ने पुलिस में तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की अपील की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें