मथुरा के सदर बाजार के यमुना किनारे देव शिव मंदिर ट्रस्ट के पुजारी का शव बुधवार की दोपहर मंदिर परिसर में बने कमरे में पंखे की कुंडी से लटका मिला।
मंदिर में आए भक्तों ने पुजारी को लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मंदिर पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
वहीं फोरेंसिक टीम ने भी तथ्य जुटाए। प्रथम दृष्टया पुलिस आत्महत्या मान रही है, जबकि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
थाना सदर बाजार के माली मोहल्ला निवासी बंटी सैनी (36) पुत्र रामबाबू करीब छह साल से यमुना किनारे बने देव शिव मंदिर ट्रस्ट पर पुजारी थे।