मथुरा में एडीजी की गाड़ी का तेल क्या खत्म हुआ पुलिस टेंशन में आ गई। तनाव भी इतना कि पुलिस लाइन से पेट्रोल की जगह डीजल भेज दिया गया। उधर, एडीजी दिल्ली एयरपोर्ट पर घंटों गाड़ी का इंतजार करते रहे। उन्होंने पुलिस कप्तान से भी फोन पर बात की थी।
लखनऊ के पुलिस मुख्यालय पर तैनात एडीजी को लेने के लिए उनकी गाड़ी लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। सोमवार की सुबह करीब सात बजे गाड़ी यमुना एक्सप्रेसवे पर राया कट पर पहुंची तो अचानक तेल खत्म हो गया।
गाड़ी के चालक ने पुलिस लाइन मथुरा को फोन करके तेल की व्यवस्था कराने को कहा। इसी बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर एडीजी की फ्लाइट पहुंच गई। जब उन्हें गाड़ी नजर नहीं आई तो ड्राइवर को फोन किया।