फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई हत्याकांड: मथुरा पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, जल्द खुलासा करने का दावा

Sat, 18 Jan 2020 01:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
घटनास्थल पर आईजी ए सतीश गणेश व अन्य पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में बिजली विभाग के अवर अभियंता (जेई) प्रदीप कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने अहम सुराग मिलने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही जेई हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने 10 लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है, वहीं जेई के दो साथियों से जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन


थाना जमुनापार के पानीगांव बिजलीघर के जेई प्रदीप कुमार (33) पुत्र हाकिम सिंह निवासी नगरिया, चक छह (सेवला जाट) सदर बाजार, आगरा रसखान नगरी में एक मकान में किराए पर रहते थे। बृहस्पतिवार की रात वो बाइक से बिजलीघर से कमरे पर लौट रहे थे। इसी दौरान गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। 

राहगीरों की सूचना पर पहुंची जमुनापार पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। बिजली विभाग में उबाल आ गया। देर रात पुलिस और प्रशासन के अफसर भी मौके पर पहुंच गए थे। रात में पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने शासन को रिपोर्ट भेजी। प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने भी पूरे मामले की जानकारी ली और खुलासे के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

10 लोगों को लिया हिरासत में

बिजली विभाग के जेई हत्याकांड के खुलासे में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। पुलिस हत्या के पीछे का कारण पता करने में अभी तक नाकाम रही, वहीं हत्यारोपियों के नजदीक तक नहीं पहुंच सकी है। जमुनापार पुलिस ने 10 लोगों को उठाया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।  

पुलिस ने दावा किया है कि महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। अभी इसका खुलासा नहीं किया जा सकता। इतना जरूर है कि जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक राजित वर्मा ने बताया कि 10 लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है, वहीं दो जेई से भी जानकारी जुटाई गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें