फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ कांड के बाद सतर्कता: मथुरा पुलिस ने 25 लाख रुपये की अवैध शराब पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 31 May 2021 01:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद पड़ोसी जनपद मथुरा में पुलिस प्रशासन सक्रिय है। अवैध शराब की तस्करी और बिक्री को रोकने के लिए पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने रविवार को अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। 
विज्ञापन
शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जिले में पुलिस ने रविवार को हरियाणा से तस्करी कर यूपी लाई अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। तस्कर ट्रक से शराब लेकर आ रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने 25 लाख रुपए की शराब समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने फर्जी बिल्टी, पे-बिल, ई-वे बिल बनवाए थे। 

विज्ञापन


थाना कोसीकलां पुलिस ने चौकी कोटवन के बैरियर पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पुलिस को एक ट्रक आता दिखाई दिया। शक होने पर ट्रक को रोका गया। जांच में खाली कार्टून के नीचे 490 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। तस्करों से पूछताछ में पता चला है कि यह शराब हरियाणा से यूपी लाई जा रही थी। 

दो तस्कर किए गिरफ्तार
पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में ध्यान सिंह पुत्र प्यारे लाल निवासी ग्राम बहेड़ी और कपिल पुत्र संतराम निवासी ग्राम धौउनी थाना रामशहर, जिला सौलन (हिमाचल प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तस्करों के खिलाफ (धारा 60(1)/63 आबकारी अधिनियम व 420 / 467 / 468 /470 / 471) मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब और बियर की दुकानों की चेकिंग
अलीगढ़ की घटना के बाद पुलिस और प्रशासन सक्रिय है। रविवार को एसडीएम हनुमान प्रसाद, सीओ जितेंद्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार ने नगर में अभियान चलाकर सभी प्रकार की शराब और बियर की दुकानों पर स्टॉक की चेकिंग की। अधिकारियों ने बोतलों पर लगे हॉलमार्क के फोटो और बैच नंबर भी नोट किए। इनका रिकॉर्ड से मिलान किया जाएगा। 

एसडीएम ने बताया कि मंडी समिति के सामने मॉडल शॉप पर चेकिंग के दौरान साइन बोर्ड, रेट लिस्ट नही मिली इसके अलावा अधिकृत विक्रेता के अलावा अन्य विक्रेता बिक्री करते मिले। बठैन मोड़ पर देशी शराब की दुकान चलाने का अनुमति पत्र नहीं मिला। नियमानुसार साइन बोर्ड नहीं मिला। एसडीएम ने दोनों दुकान संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें