फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: मथुरा  पुलिस ने दबोचे चार चोर, बरामद हुए दो ट्रैक्टर और ट्रॉली संग स्कॉर्पियो कार

Fri, 16 Feb 2024 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा पुलिस ने आधी रात को चार चोर गिरफ्तार किए। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो ट्रैक्टर, दो ट्रॉली और स्कॉर्पियो कार बरामद की है। 
 
विज्ञापन
फरह थाना, मथुरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना फरह पुलिस ने गश्त के दौरान दक्षिणी ग्वालियर हाईवे से चार चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों के पास से पुलिस ने दो ट्रैक्टर, दो ट्रॉली और स्कॉर्पियो बरामद की है। इन सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


थाना फरह के गांव रैपुराजाट स्थित दक्षिणी ग्वालियर हाईवे से पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार रात करीब 12 बजे चार चोर गिरफ्तार किए। चोरों पर जनपद आगरा के विभिन्न थानों के कई केस दर्ज हैं। पुलिस ने चोरों के पास से बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियों, दो ट्रॉली, दो ट्रैक्टर बरामद किए हैं। 

थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए चोरों में थाना सिकंदरा के गांव अरसेना निवासी छविराम उर्फ छम्मा, धर्मपाल, संदीप, राधारमण उर्फ गुड्डा हैं। कमलेश सिंह ने बताया कि सूचना पर ग्वालियर हाईवे से चार चोरों को गिरफ्तार किया है। बरामद वाहन चोरी के हैं। मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें