फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown: मथुरा में 20 लाख के प्रतिबंधित कफ सीरप पकड़े, दो युवक हिरासत में

Mon, 20 Apr 2020 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद किए प्रतिबंधित कफ सीरप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा की थाना कोसीकलां पुलिस ने रविवार को कोटवन औद्योगिक क्षेत्र से दो लोगों को 20 लाख रुपये के प्रतिबंधित कफ सीरप के साथ पकड़ लिया। ड्रग इंस्पेक्टर ने देर रात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर आजादपाल सिंह, सिटी इंचार्ज धीरज गौतम को रविवार की शाम को सूचना मिली कि एक ट्रक में प्रतिबंधित कफ सीरप लेकर होडल की ओर जाने की तैयारी में है। पुलिस ने घेराबंदी कर कोटवन औद्योगिक क्षेत्र से पकड़ लिया। 

पूछताछ में ट्रक चालक ने 159 पेटी की बिल बिल्टी दिखाई। जब कड़ाई से ट्रक चालक से पूछा तो उसने बताया कि गोपाल बाग और गोपाल नगर में 60 पेटी उतार दीं। पुलिस ने चालक की निशानदेही से पेटी बरामद कर लीं, जबकि ट्रक से 90 पेटी बरामद र्हुइं। 19 पेटी सीरप गायब हो गई। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि इस मामले में संजय अग्रवाल एवं गौरी शंकर को पकड़कर इसकी जानकारी ड्रग इंस्पेक्टर को दी। देर शाम ड्रग इंस्पेक्टर अनिल आनंद थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी में जुट गए।

इंस्पेक्टर आजादपाल सिंह ने बताया पकड़े गए युवक गौरीशंकर के पास से मिली लाइसेंस की प्रतिलिपि मथुरा के एक मेडिकल स्टोर की फर्जी है। ड्रग इंस्पेक्टर अनिल आनंद बताते हैं कि डॉक्टर की बिना अनुमति से इस सीरप का प्रयोग नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें