पुलिस ने पकड़े जालसाजी के इनामी आरोपी दो भाई
- फोटो : अमर उजाला
पांच जिलों में 250 से भी अधिक लोगों से 15 करोड़ की ठगी करने वाले दो भाई रविवार को गिरफ्तार कर लिए गए। इन दोनों ने बैंकों से ऋण दिलाने के नाम पर लोगों को ठगा है।
पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी पर 15-15 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब इनका नेटवर्क खंगाल रही है। ऐसा माना जा रहा है कि कुछ बैंक वाले भी इस काले कारोबार में शामिल हो सकते हैं।
गोविंदनगर की रहने वाली सुमन अग्रवाल पत्नी कन्हैयालाल अग्रवाल ने इन सगे भाइयों के खिलाफ जनवरी 2018 में थाना गोविंदनगर में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि सगे भाइयों ने बैंक लोन दिलाने की एवज में लाखों रुपये ठग लिए। तभी से सगे भाई फरार हो गए।