फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, अवैध रूप से सीमा पार कर भारत आए थे दोनों

Mon, 14 Oct 2019 09:48 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मथुरा के कोसीकलां में पुलिस ने रविवार रात ईदगाह के पास एक झोपड़ी से दो संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। एलआईयू को उनसे पूछताछ में पता चला है कि वो दोनों अवैध रूप से भारत की सीमा में दाखिल हुए थे। 

विज्ञापन


दोनों पहचान संबंधी दस्तावेज भी नहीं दिखा पाए। पुलिस ने उनके पास से 600 रुपये की नकदी, एक मोबाइल, एक पैनकार्ड और घड़ी बरामद की है। पुलिस ने इनके खिलाफ विदेशी अधिनियम व पासपोर्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

इस संबंध में एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि एलआईयू इंस्पेक्टर केपी कौशिक, आजादपाल सिंह, एसआई महेन्द्र सिंह ने पुलिस के साथ रविवार की रात में चेकिंग के दौरान कोसीकलां में ईदगाह के समीप दो युवकों को पकड़ा था। 

विज्ञापन

नहीं दिखा सके पहचान संबंध दस्तावेज

उन लोगों से जब पहचान संबंधी दस्तावेज मांगे गए तो कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। पूछताछ में पता चला कि वो बांग्लादेशी नागरिक हैं और अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए थे। वो पिछले 15 दिनों से कोसीकलां में रह रहे थे। उनके पास से एक मोबाइल, छह सौ रुपये की नकदी, पैनकार्ड एवं एक घड़ी बरामद की है।

पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम दिलीप मंडल पुत्र गणेश मंडल निवासी लोधिपुर हेबलता जिला शकीरा बांग्लादेश और तूहीन शेख पुत्र फारुख शेख निवासी सिद्धा पाशा ओभाई नगर जस्सर बांग्लादेश बताया।
 
पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिकों ने बताया कि वो कूड़ा बीनने का काम करते हैं। जो आमदनी होती है, उसी से अपनी आजीविका चला रहे हैं। अलग-अलग शहरों में कूड़ा, प्लास्टिक बीनने का काम करते है, जिससे वह पुलिस की पकड़ में न आ सके।
विज्ञापन

जड़ों को नहीं तलाश पा रही पुलिस

जिले में कई ऐसे गिरोह सक्रिय हो सकते हैं जो अवैध रूप से देश में घुसे लोगों के फर्जी दस्तावेज बनाकर उन्हें यहां रुकने में मदद करते हैं। पिछले वर्ष अगस्त में कोसी से 10 एवं गोवर्धन से 12 बांग्लादेशियों को पकड़ा गया, लेकिन गिरफ्तारी के बाद एलआईयू ने भी आरोपियों की जड़ें तलाशने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें