फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः अतिसंवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा में बड़ी चूक, उड़ गए सभी के होश

Mon, 14 Oct 2019 02:28 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
जन्मस्थान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शरद पूर्णिमा पर अतिसंवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सुरक्षा की बड़ी चूक सामने आई। एक व्यक्ति कड़ी जांच पड़ताल के बावजूद मोबाइल लेकर पहुंच गया। मोबाइल से वीडियो भी बनाने लगा। जब अन्य कृष्ण भक्तों ने टोका तब सुरक्षाकर्मी हरकत में आए।
विज्ञापन


शरद पूर्णिमा की रात अतिसंवेदनशील श्रीकृष्ण जनस्थान की सुरक्षा को धता बताकर एक व्यक्ति मोबाइल लेकर केशवदेव मंदिर तक पहुंच गया। कृष्ण भक्त शरद पूर्णिमा के दर्शन की वीडियो भी बनाने लगा। 

सुरक्षाकर्मियों ने इस व्यक्ति को टोका तक नहीं। एक भक्त ने ऐसा होते देखा तब सुरक्षाकर्मियों को सूचना दी। इसके बाद हरकत में आए सुरक्षाकर्मियों ने मोबाइल जब्त कर लिया। इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि जब इतनी कड़ी जांच होती हैं बावजूद इसके एक व्यक्ति मोबाइल के साथ केशवदेव मंदिर तक कैसे पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें