फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: परिवार के साथ प्रत्येक दूसरे दिन कीजिए हवन : हेमा मालिनी

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। कोरोना महामारी के इस दौर में विश्व पर्यावरण दिवस पर सांसद हेमा मालिनी ने ब्रजवासियों से घर-घर में हवन यज्ञ करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि इस मुहिम में प्रत्येक वर्ग और जाति के लोग बगैर किसी भेदभाव के जुड़ें और परिवार के साथ प्रत्येक दूसरे दिन हवन करें।
विज्ञापन

अभिनेत्री सांसद हेमा मालिनी ने अपने वीडियो संदेश में ब्रजवासियों से कहा है कि हमारे देश में हवन यज्ञ की प्राचीन परंपरा है। इसे वातावरण शुद्ध करने के लिए उपयुक्त माना जाता है। यज्ञ को नकारात्मक शक्तियों को शुद्ध करने का भी उचित उपाय माना जाता है। आज पूरा विश्व महामारी और पर्यावरण के प्रकोप को झेल रहा है।
इस कठिन समय में पर्यावरण दिवस पर ही नहीं प्रत्येक दूसरे दिन हवन करने की मैं अपील करती हूं, जब तक इस महामारी को हरा न दें। इस उपाय का न कोई धर्म और न किसी जाति से मतलब है। ये पर्यावरण को शुद्ध करने और मानवता को बचाने का सरल उपाय है। इसके लिए सांसद ने आरएसएस के मथुरा विभाग को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें