फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः रमणरेती से होली खेलकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी नाव यमुना में पलटी, एक की मौत

Tue, 20 Feb 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
अस्पताल में महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के रमणरेती आश्रम से सोमवार की शाम को होली खेलकर लौट रहे श्रद्धालुओं को लेकर जा रही नाव यमुना में अलीपुर घाट पर पलट गई। इस हादसे में एक महिला और उसके तीन बच्चों समेत आठ बालक डूब गए। गोताखोरों ने महिला और सात बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया जबकि एक बालक की मौत हो गई है।
विज्ञापन


मथुरा में रिफाइनरी थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर के लोग सुबह के वक्त रमणरेती आश्रम में होली का कार्यक्रम देखने के लिए आए थे। आश्रम से यह गांव यमुना के पार है। शाम को करीब सात बजे होली खेलने के बाद सभी बच्चे नाव में बैठकर अपने गांव को लौट रहे थे। 

इनमें संजना (35) पत्नी ललित बेटे जय (11), दिव्यांशु (8) और बेटी गौरी (12) के अलावा पुरुषोत्तम के बेटे प्रशांत (11) और कान्हा (8) के साथ गांव के ही कन्हैया लाल की बेटी कुमारी विधि (7) और देवेंद्र का बेटा भारत (8) डूब गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे की जानकारी पाकर तत्काल रिफाइनरी पुलिस गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंची। महिला समेत आठ बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया था जबकि कान्हा (8) पुत्र रामकुमार की मौत हो गई। 

थानाध्यक्ष डा. विनोद कुमार पायल ने बताया कि नाव में पानी भर गया था जिससे असंतुल‌ित हो गई। गांव भी पास में ही था लिहाजा लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दे दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें