फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: एनएसजी कमांडो ने गुरुग्राम से मथुरा तक किया मॉकड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां/फरह/मथुरा। देश में किसी भी आतंकी हमले से निपटने के लिए बनी सुरक्षा एजेंसी नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) ने बृहस्पतिवार को गुरुग्राम से मथुरा तक मॉकड्रिल किया। इस मॉकड्रिल में पुलिस, प्रशासन, एटीएस और एसडीआरएफ भी शामिल हुई।
विज्ञापन

कमांडो का काफिला गुरुग्राम के मानेसर से शुरू होकर पलवल, होडल, कोसी, छाता, मथुरा होता रिफायनरी पर समाप्त हुआ। पुलिस ने मॉकड्रिल के दौरान राजमार्ग पर बने अवैध कट, रास्तों एवं वाहनों को रोक दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार अधीनस्थों के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। ड्रिल के दौरान 15-15 कमांडो की दो टीमें थीं। जोकि शुक्रवार को भी मॉकड्रिल करेंगी।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि देश में जहां भी आतंकी हमले की संभावना होती है, वहां पर समय-समय पर इस तरह का अभ्यास किया जाता है। विशेष रूप से जब आतंकी लोगों को बंधक बना लेते हैं तो उस परिस्थितियों में उन्हें मुक्त करवाना एनएसजी की खूबी है। मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य किसी भी घटना से निपटने के लिए जिला प्रशासन, जिला पुलिस और स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ सामंजस्य स्थापित करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें